छठ पूजा पर भास्कर देव को अर्घ्य दे पूर्ण हुआ व्रत

Written by

in

आस्था के जनसैलाब में उमड़ी भीड़, उगते सूर्य देव को अर्घ्य दे पूर्ण किया व्रत । पुलिस प्रशासन भी अपने क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद दिखे।

ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर।

खजनी-गोरखपुर छठ ब्रत की सुबह जमूरा नाला के अकटहवा बाबा के स्थान व उनवल के नीलकठ मंदिर,टेकवार के महादेव झारखंडी मन्दिर,सरया तिवारी, आदि पोखरे सहित अन्य जलाशयों पर भक्तों का विशाल जनसैलाब देखनो को मिला लोग अपने घर से रात गाजे बाजे के साथ सूर्य देव की रातभर पूजा अर्चना करने के पश्चात रात मे ही जलाशयों पर पहुच सुबह सूर्य देव का दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देने के लिये जलाशयों पर उपस्थित रहे।

भास्कर सूर्य देव के दर्शन के लिए जलाशयों पर मेले जैसा माहौल बना रहा।

बताते चले कि आज सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तो ने सुख संवृद्धि की कामना के साथ सुबह उगते हुए सूर्य को जल में खड़ी रह कर महिलाओं के अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।. यह ब्रत 60 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रती सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाने के बाद ही कुछ अन्न ग्रहण करती है। खाए नहाए से शुरू हुआ यह व्रत मंगलवार को जाकर अपनी पूर्णता को प्राप्त किया।लोगो ने जलस्यो पर स्वनिर्मित बनाई गई बेदी पर पुष्प और पकवान को अर्पित कर भक्ति में लीन हो भगवान भास्कर देवता के उदय होने का इंतजार करती हैं. इस दौरान इनके परिवार के लोगों का भी समर्पण देखने लायक रहा । जल में खड़ी होकर व्रत रहने वाली महिलाएं जब सूर्य के निकलने का इंतजार करती हैं तो वही भाई, पति , बेटे भी मां को अर्घ्य के लिए दूध और जल हाथ मे लिए खड़े रहते हैं।

सभी जलाशयों पर हर जगह  लाईट से ले कर अन्य सभी व्यवस्था दुरुस्त रहा। नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने छठ पूजा की सारी व्यवस्था अपने नेतृत्व में संपन्न कराया।अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज व सभी टीमों के द्वारा सहयोग किया।

शासन व प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष खजनी अनूप सिंह,
के देखरेख में उनवल चौकी इंचार्ज राजू तिवारी,व महुआ डाबर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह,सहित अन्य फोर्स सहित प्रशासन ने भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सकुशल संपन्न कराया छठ का महापर्व त्यौहार संपन्न कराया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *