चौरीचौरा में बिजली की गड़बड़ी कौन बताएगा?

चौरीचौरा में बिजली की गड़बड़ी कौन बताएगा?
सरदारनगर विद्युत उपकेंद्र के सरदारनगर फीडर के 25 गांवों की बिजली फाल्ट के चलते पांच घंटे से ठप है। फाल्ट को विभाग ठीक नही कर पा रहा है। उपभोक्ता ध्वस्त आपूर्ति व्यवस्था से त्रस्त हो गए है। फाल्ट कहा है? क्या काम हो रहा है? कब तक आपूर्ति शुरू होगी यह बताने वाला जिम्मेदार नए जेई का फोन नही उठ रहा है। नए विभागीय जिम्मेदार से उपकेंद्र नही संभल पा रहा है। चौरीचौरा का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सही जानकारी नही दे पा रहे है। चौरीचौरा का बिजली सिस्टम ही फेल हो गया है। ज्यादा बिजली कटने से इन्वर्टर भी टें टें करके बंद हो जा रहा है। दिन में भी घरों में टॉर्च की रोशनी जलाने की मजबूरी हो गई है। विभाग ध्यान दें। उपभोक्ताओ का आक्रोश फूटने से पहले खुद के सिस्टम को ठीक कर लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *