बड़हलगंज में 43 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू

50 मीटर क्रॉसिंग नाले का शिलान्यास, जल निकासी होगी सुगम
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज के हनुमान नगर वार्ड में 43 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबे क्रॉसिंग नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को देर शाम शिलान्यास और पूजन के साथ इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. मनोज यादव, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी और भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने संयुक्त रूप से पूजन और शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस नाले के निर्माण से मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यह नाला मुख्य सड़क को पार करते हुए बनेगा, जिससे यातायात और जल निकासी दोनों सुगम होंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने इस परियोजना को जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं और स्थानीय समस्याओं पर ध्यान देने के लिए प्रशासन की सराहना की।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में सभासद दीपक गौड़, राकेश राय, रवि साहनी, दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, राजकुमार निगम, विनय तिवारी, अरविंद सिंह, अजीत राव, हरिकेश यादव, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, हिमांशु, उमेश यादव, विकास गौड़, बबलू जायसवाल, बबलू गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *