बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

         ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ब्लाक संसाधन केन्द्र उरूवा के प्रांगण में विशिष्ट BTC शिक्षक वेलफेयर एसोशिएस गोरखपुर ब्लाक ईकाई उरूवा के तत्वावधान में ब्लाक शिक्षक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकों कों सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री / जिलाध्यक्ष श्री तारकेश्वर शाही ने कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए छात्र नामांकन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना अति आवश्यक है। खण्ड शिक्षा अधिकारी उरु‌वा के द्वारा किये जाने वाले भ्रष्टाचार एवं मनमानी को शिक्षक समाज भर्त्सना करता है। अधिवेशन में TET अनिवार्यता के विरुद्ध देश व्यापी आन्दोलन किया जायेगा। ब्लाक ईकाई उरुवा का पुर्नगठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय, ब्लॉक मंत्री दौलत राम एवं कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओंकार नाथ गुप्ता को जिला संयुक्त मंत्री के रूप में जिला कमेटी में सम्मिलित किया गया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री / जिला महामंत्री ने कहा कि से संघर्ष का रास्ता कठिन होता है लेकिन परिणाम भी उसी रास्ते से प्राप्त होता है। प्रदेश संगठन मंत्री संजय राजसिंह ने कहा कि के खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षकों के शोषण पर तत्काल रोक नहीं लगायी गयी तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। मुख्य रूप से जिला कोषाध्यस शिवरतन निषाद, बेलघाट अध्यक्ष ईश्वर शरण शुक्ल, अध्यक्ष गोला रणधीर सिंह, मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मण्डल मीडिया प्रभारी, रणधीर शाही, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री रलसेन सिंह, सुनील सिंह, आखलेश्वर मिश्रा, शिवकुमार ओझा, श्रीकान्त गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। अधिवेशन में उर्मिला सिंह, उर्मिला, शैलेन्द्र शुक्ल, सुरेश कुमार सिंह, आशा सिंह, बुद्धिसागर सिंह, एकलब्य राहुल, अरविन्द गौतम, गंगेश कुमार दूबे सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *