65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

“65 वर्षीय वृद्ध की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र में बना चर्चा का विषय”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के नन्दापार गांव में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब 65 वर्षीय वृद्ध रमाकांत गुप्ता पुत्र हीरामन का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

नंदापार गांव के बाहर आम के बाग में, एक पेड़ के नीचे उनका निर्जन शव पड़ा मिला। रमाकांत अपने घर से सुबह गए दोपहर तक वापस नहीं आए तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। बहुत खोजबीन के दौरान जब बाग में शव मिलने की खबर आई, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी की दहाड़ मार कर रोने लगी। वहीं बेटा किशन व दीपक की सिसकियां गांव की गलियों में गूंज उठीं। अब पूरे गांव में सन्नाटा पड़ गया।पिता की अंतिम झलक को तरसती उनकी आंखें अब केवल आंसुओं से भरी थीं।

मिली जानकारी के अनुसार रमाकांत सहजनवा तहसील में प्राइवेट मुंशी का काम करता था और शांत और सरल स्वभाव के इस बुजुर्ग के दो बेटे हैं—किशन, जिसकी शादी हो चुकी है, और दूसरा अविवाहित पुत्र दीपक। मृतक रमाकांत के पांच भाई है, जो अलग रहते है। वह अपने छोटे से परिवार के साथ रहते थे। गांव वालों ने बताया रमाकांत ज़िंदादिल और सौम्य व्यवहारिक आदमी थे।

मृतक का शव खजनी गोरखपुर में रोड के बगल में नंदापार बगीचे में पड़ा मिला।

सूत्रों के अनुसार मृतक रमाकांत के मुंह से झाग निकल रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दबे जुबान से चर्चा कर रहे थे कि मृतक जहर खाकर मरा है या मार दिया गया है। मामला जो भी हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा।

सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही घटना का सच उजागर करने में सहायता करेगी। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि उस अनजाने कारणों का पता लग सके, जिसने रमाकांत को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *