दिल्ली और मऊ के बीच होगा फाइनल मुकाबला
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व बीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में महुआपार में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली और मऊ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली ने सिवान को 4-1 से हराया, जबकि मऊ ने बक्सर को 3-0 से पराजित किया।
दिल्ली और सिवान के बीच हुए पहले मैच में दिल्ली के लिए मनिंदर ने तीसरे मिनट में, बासु ने 20 वें मिनट में बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में नूरुल ने 56 वें मिनट में तीसरा गोल दागा। सिवान ने 57 वें मिनट में अपना एकमात्र गोल किया, लेकिन नूरुल ने 61वें मिनट में एक और गोल कर दिल्ली की 4-1 से जीत सुनिश्चित की।
दूसरे सेमीफाइनल में मऊ ने एकतरफा खेल दिखाते हुए बक्सर को 3-0 से हराया। मऊ की ओर से गौरव चौहान ने 17वें, 27वें मिनट में ओसामा ने, 71वें मिनट में तौसीफ ने गोल कर जीत दिला दी। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सृंजय मिश्र, श्रीमती अस्मिता चंद, चेयरमैन उरुवा/उनवल महेश दूबे, श्रीमती मंजू शाही रहे। मुन्ना शाही और राजू शाही ने कमेंट्री की। मैच के दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, धन्नजय सिंह, अरविंद सिंह, (बबलू)धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही, सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मैच देखने पहुंचे।
Leave a Reply