भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ श्री बालाजी मंदिर परिसर नौ दिवसीय अखंड कीर्तन के समापन पर भजन और शहनाई वादन ने बांधा समां

Written by

in

गोरखपुर । श्री बालाजी मंदिर (निकट विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल) में चल रहे नौ दिवसीय अखंड कीर्तन का समापन शनिवार की शाम भक्ति और उल्लास के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन गायक अशोक वाल्मीकि तथा प्रसिद्ध शहनाई वादक गुलाब तिवारी, विजेंद्र सिंह और नवाब हुसैन की मनमोहक प्रस्तुति ने ऐसा भक्तिमय वातावरण निर्मित किया कि पूरा परिसर जय श्रीराम और बालाजी महाराज की जय के जयघोष से गूंज उठा।

इससे पहले दोपहर बाद आयोजित हवन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि से सम्पूर्ण वातावरण श्री बालाजी महाराज के दिव्य नाम से आलोकित हो उठा।

नौ दिनों तक चले इस अखंड कीर्तन में तारामंडलवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सनातन परंपरा को सशक्त किया। श्रद्धालुओं ने राम नाम संकीर्तन में लीन होकर प्रभु श्रीराम के भक्ति सागर में डुबकी लगाई।

इस अवसर पर श्री बालाजी समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमितेश्वर दूबे (बबलू), सचिव आशुतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा, सहायक कोषाध्यक्ष विश्वा सिंह सहित सुयश दुबे, मनीष मिश्रा, बद्रीनारायण उपाध्याय, कन्हैया तिवारी, अवनीश पांडेय, रंजन तिवारी, सुशील सिंह और कामाख्या नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *