गोला। आज स्मार्टफोन हम सभी के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसके दुष्प्रभाव परिवारिक रिस्तों मे उदासीनता ला रहे हैं। जिसका प्रभाव परिवार मे बच्चों पर पड़ रहा है, अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को फोन से दूर रखना एक चुनौती है।
उक्त बातें स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने गगहा क्षेत्र के सेमरी स्थित पीएम श्री विद्यालय पर बाल वाटिका कक्ष के लोकार्पण एवं वार्षिक उत्सव व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। वैसे तो स्मार्टफोन व टैबलेट्स आजकल के समय मे बच्चों के लिए काफी जरूरी टूल्स भी बन गए हैं। हालांकि,स्मार्टफोन का उपयोग किया जाना आवश्यक है। जीवन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इसका उपयोग सार्थक भी है, किंतु स्मार्टफोन उपयोगकर्ता पर इतना हावी हो गया है कि यह आपकी आत्मनिर्भरता को धीरे-धीरे खत्म कर अपने पर निर्भर बना रहा है। लेकिन यह भी सच है कि स्मार्टफोन पारिवारिक रिश्तों में उदासीनता ला रही है। इस स्मार्टफोन ने आंतरिक रूप से हमारी संवेदनाओं को कमजोर करने का काम किया है। अपने स्वजन के साथ बैठकर जो अनुभव हम साझा किया करते थे, साथ बैठने और बातचीत करने का जो सुख था, आज हम उससे दूर होते गए और इंटरनेट मीडिया पर इस स्मार्टफोन के जरिये काल्पनिक सुख बटोरने में लगे हैं। विद्यालय व परिजन बच्चों के अंदर उनकी अभिरुचि के अनुरूप कोई हाबी विकसित करें, व्यायाम, मेडिटेशन व योग आदि शारीरिक गतिविधियों की आदत डालें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
इस दौरान वेदप्रकाश त्रिपाठी,चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, एसडीआई प्रदीप शर्मा,ब्लाक अध्यक्ष सुमंत सिंह,प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा,पंकज कुमार गुप्ता,चंद्राश फाउंडेशन अध्यक्ष करिश्मा गुप्ता,गुलाब,प्रिंस, प्रशान्त शाही,नवनीत, आलोक पाण्डेय, प्रवीण दूबे,प्रधान प्रतिनिधि सदन तिवारी,अभिषेक तिवारी,आलोक तिवारी,चंद्रशेखर तिवारी,उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply