रास्ते से टैक्टर ट्राली हटाने को कहने पर मनबढ़ों ने एक परिवार पर किया हमला, चार घायल

Written by

in

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के अलगटपुर में रास्ते में खड़ा टैक्टर ट्राली हटाने को कहने पर मनबढ़ों ने एक परिवार के ऊपर लाठी, डंडा, रॉड, कुल्हाड़ी से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिए। पुलिस ने घायलों को इलाज लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के अलगटपुर निवासी अभय तिवारी पुत्र राजेश तिवारी मंगलवार को पिकप पर गाय लादकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक मनबढ़ ने ट्रैक्टर ट्राली खड़ा किया था, जिससे पुरानी रंजिश चलती है । उससे ट्रैक्टर को किनारे करने को कहा तो विपक्षी गाली गलौज पर आमादा हो गए, और विरोध करने पर मनबढ़ लाठी, रॉड डंडा, कुल्हाड़ी, बांकी से पूरे परिवार पर हमला कर दिए । जिसमें नागेश तिवारी 52 वर्ष, राजेश तिवारी 55 वर्ष, अभय तिवारी 30 वर्ष, दिव्यांशु तिवारी 25 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए । मारपीट से नागेश तिवारी बेहोश हो गए थे । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों और घर की महिलाएं अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *