गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र मिर्जापुर क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी टाटा का डुप्लीकेट नमक तैयार किया जा रहा था कंपनी को सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर टाटा नमक को फर्जी रैपर में तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी जिसे मुनाफा को लाखों रुपए कमा रहे थे राजघाट पुलिस और कंपनी की टीम ने मिर्जापुर में छापेमारी की कार्रवाई की गई तो वहां पर बड़े पैमाने पर टाटा ब्रांड का फर्जी रैपर मिला है इसके साथ ही टाटा कंपनी की चाय पत्ती और फेवीक्विक भी मिला है। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम ने सभी माल को जब्त कर विधि कार्रवाई की जा रही है।
कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी टाटा नमक, चाय पत्ती को फर्जी रैपर में तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी जो कॉपीराइट का उल्लंघन है इसके तहत आज राजघाट पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है।
Leave a Reply