वित्त मंत्री के एडिटेड वीडियो से रिटायर्ड एक्सईएन को ठगा

गोरखपुर। जालसाजों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के फोटो और एडिटेड वीडियो की मदद से फर्जी वेबसाइट बनाकर बिजली विभाग के रिटायर्ड एक्सईएन से 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

चिलुआताल क्षेत्र के मिलेनियम सिटी कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता थे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को फेसबुक पर उन्होंने एक वीडियो देखा जिसमें भारत की वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक गवर्नर ‘कैफ्प्लेसडॉटकॉम’ वेबसाइट को डालर में निवेश के लिए सुरक्षित मंच के रूप में प्रमोट करते दिखे। वास्तव में वीडियो एडिट कर फर्जी वेबसाईट बनाई गई थी, लेकिन इसका अहसास नहीं हुआ। उन्होंने वीडियो के लिंक पर एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल कर 25 लाख ठगे, केस दर्ज फर्जी वेबसाइट बनाकर निवेश के लिए फंसाया, क्लिक किया और निवेश से जुड़ी बातों को पढ़कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा, रजिस्ट्रेशन करते ही इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आने लगी, कॉल करने वाले ने खुद को वेबसाइट का कर्मचारी बताया। उसने वेबसाइट सुरक्षित ट्रेडिंग प्लेटफार्म बताते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया। 20 जुलाई को गूगल पे के जरिए गगनदीप नाम की आईडी पर उन्होंने 18,700 रुपये ट्रांसफर किए। वेबसाइट से लॉगिन आईडी व पासवर्ड भेजा गया। उन्होंने ट्रेडिंग शुरू की। कई बार में उन्होंने करीब 25 लाख रुपये निवेश किए जो डूब गए। जीवनभर की कमाई डूबने से वे तनाव में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *