बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या व महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में गोला में आक्रोश प्रदर्शन

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा एक हिंदू युवक को अमानवीय यातनाएं देने के बाद उसकी हत्या कर शव जलाए जाने तथा हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में उपनगर गोला में आक्रोशित युवाओं ने रविवार देर रात जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में एक हिंदू युवक को पकड़कर उसके साथ क्रूरता की गई, बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को जला दिया गया, जो मानवता पर कलंक है। इसके साथ ही हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों की घटनाएं भी अत्यंत चिंताजनक हैं। युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस्लामिक कट्टरवाद पर लगाम नहीं लगाई गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। वहीं केंद्र सरकार से तुरंत इस मामले को लेकर कड़ी कार्यवाई की मांग की गयी। देर रात हुए इस प्रदर्शन के दौरान माहौल आक्रोशपूर्ण रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *