आज से होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन

गोला बाजार। गोला विकास खण्ड के भर्रोह गांव में आज दिनांक 16 दिसंबर दिन मंगलवार से 9 दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर भर्रोह के परिसर
में किया जाएगा। श्री राम कथा के कथा वाचक अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य रमेश भाई शुक्ला जी के मुखर बिंदुओं से दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा।यह आयोजन क्षेत्र के प्रमुख कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा। राम कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों और मर्यादाओं पर आधारित प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति के बीमा सलाहकार हर गोविंद यादव के अनुसार राम कथा का उद्देश्य समाज में धर्म नैतिकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन‌ कीर्तन आरती और प्रवचन होंगे।जिसमें आसपास के गांवों से श्रद्धालु श्रोतागणों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ के भागी बने।बता दें कि समिति द्वारा पंडाल प्रकाश ध्वनि व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।समापन 24 दिसंबर दिन बुधवार को है इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *