गोलाबाजार। गोला क्षेत्र में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत गोला स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई।
वक्ताओं ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दी और राजनीति में सूचिता, संवेदनशीलता तथा दूरदर्शिता का परिचय दिया।
उपस्थित लोगों ने, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे, के नारे लगाए और उनके आदर्शों पर चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल राजभर, डा राजेश जायसवाल, डा।देवानंद, ईमारान अंसारी, संजय , बाबलू सोनकर, उदय शंकर गुप्ता, मार्कण्डेय उमर, ब्रिजेन्द्र मालाकार, ऋषि शाहनी, अनिल और श्रवण गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Leave a Reply