हिंदू सम्मेलन के जनजागरण हेतु गोला में निकाली गई भव्य बाइक रैली

                ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोलाबाजार।हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 3 जनवरी 2026 को वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने खेल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को नगर में एक विशाल बाईक रैली निकाली गई।
बाइक रैली का शुभारंभ वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित खेल मैदान से हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भारत माता की जय, जय श्री राम एवं वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। आयोजन समिति द्वारा निकाली गई इस बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आगामी वृहद हिंदू सम्मेलन में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे सम्मेलन में पहुंचकर हिंदू संस्कृति, सभ्यता एवं जीवन पद्धति के मूल तत्वों को जानें और आत्मसात करें। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जनवरी को कलश यात्रा के साथ सम्मेलन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं 3 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में अयोध्या स्थित श्री हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रंगमहल, अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री रामशरण दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर हिंदू सम्मेलन को सफल बनाएं।
इस दौरान मनोज कुमार उमर वैश्य,शत्रुघ्न कसौधन,अखिलेश तिवारी,पंकज गुप्ता, ठाकुर मुनील सिंह,अखिलेश ऊर्फ नन्हे दूबे,सूरज पाण्डेय,ऋषि साहनी,आकाश, दीपक,आलोक पाण्डेय,प्रवीण दूबे,डा देवानंद,विवेक आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts