गोलाबाजार। बांसगांव के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप सिंह ने बुधवार को नगर स्थित पशु आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पशु आश्रय केंद्र में वर्तमान में कुल 72 पशु संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आश्रय केंद्र में मौजूद सभी पशु पूर्णतः स्वस्थ थे तथा उनके लिए चारा, पानी और दाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। इसके साथ ही आश्रय स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित पाई गई।
एसडीएम प्रदीप सिंह ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को नियमित देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने एवं पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पशु अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी, राजस्व निरीक्षक आशीष शाही, केयरटेकर संदीप सिंह एवं वीरेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे।
Leave a Reply