प्रीति राय और उजाला यादव का देवी गीत ‘लहरता माई के चुनरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रीति राय और उजाला यादव का देवी गीत ‘लहरता माई के चुनरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि में जगह जगह श्रद्धा भक्ति से माता जी की भव्य मूर्ति बड़े बड़े पंडालों में साज सज्जा के साथ स्थापित की गई है और भक्त गण सुबह शाम माता की आरती और पूजा अर्चना में लीन हैं। वहीं भक्ति गीत व देवीगीत भी सुने व बजाये जा रहे हैं, जिससे भक्ति भाव में सब लोग मगन हो रहे हैं। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी माता जी सेवा में तथा माँ के भक्तों के लिए देवीगीत ‘लहरता माई के चुनरिया’ लेकर उपस्थित हुई है। इस देवीगीत को सिंगर प्रीति राय ने भक्तिभाव में डूबकर गाया है, जो हर गानों की तरह इस गीत में भी अपनी सुरीली तान छेड़कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं इस देवीगीत के वीडियो में एक्ट्रेस उजाला यादव माता जी की भक्ति में डूबी नाचती, झूमती, गाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी सहेलियों संग नाचते झूमते माता रानी का गुणगान कर रही हैं। इस गाने का ऑडियो और वीडियो काफी शानदार बनाया गया है। इस देवीगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को बहुत पसंद किया जा रहा है।

लिंकः https://youtu.be/TNRCLaFyaUc?si=Kr5dx-w5rnX3FrJe

इस देवी गीत के वीडियो में दिख रहा है कि विशाल हरे भरे ग्राउंड में शेर पर सवार माता जी की भव्य मूर्ति के सामने एक्ट्रेस उजाला यादव पचरा गा रही हैं। वह ग्रीन साड़ी पहने और लाल चुनरी ओढ़े खुशी से ठुमक रही है और माता जी का बखान कर रही हैं। वह सखियों से माता रानी के बारे में बताते हुए कह रही हैं कि…
‘रथवा खींचेला बघवा, भैरो जी बाड़े संघवा, जय जय गो जाता जयकरिया, ये हो, आ हे देवलोक से देव के दुलारी चलली, लहरता ललकी चुनरिया…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘लहरता माई के चुनरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रीति राय ने भक्ति भाव में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस उजाला यादव ने माता की भक्तिमय अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा हैं, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts