चार मंजिला रेस्टोरेंट-बैंक्वेट हाल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

गोरखपुर। धू-धूकर जलकर खाक, एक की मौत, आग का खौफनाक वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे।

गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के नौका विहार बौद्ध संग्रहालय के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग। चार मंजिला रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हाल में सुबह समय 5 बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली। आग इतनी भीषण थी कि चारों मंजिल (G+ 3) धू-धूकर जलने लगी।

 वायरल वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग का ये वीडियो है।

 हालांकि इस दर्दनाक हादसे में सबकुछ जलकर खाक हो गया।

 वहां से मार्निंग वॉक के लिए रात से भोर होने के प्रहर में निकल रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है

 तारामंडल रोड नौका विहार के पास बौद्ध संग्रहालय के सामने थाना- रामगढ़ताल स्थित *वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंकेट* में आग लगी

 सूचना पर एफएसओ गोलघर के साथ फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया।

 सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय तत्काल स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया कि आग जी+3 के निर्मित पूरे भवन में लगी है, जिसके भूतल पर दुकान, प्रथम तल पर रेस्टोरेंट व द्वितीय तल पर कमरे व तृतीय तल पर बैंक्वेट हॉल था।

 आग रेस्टोरेंट में लगी थी व पूरे फ्लोर में फैल गई लगी थी, जिसे चार अग्नि शमन वाहनों की सहायता से पम्पिंग करके पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।

हालांकि आग से प्रथम तल पर एक पुरुषोत्तम नाम का हाउस कीपिंग करने वाला व्यक्ति काफी गंभीर अवस्था में वाशरूम में गिरा पड़ा था, जिसे स्थानीय पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल भेज गया, जिसे चिकित्सकों द्वारा चेक करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया। रेस्टोरेंट एंड बेंकवेट हाल मनोज शाही का बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *