“गेहूं की फसल अभी पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुई आग लगने का सिलसिला शुरू:खेत में लगी आग से 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर खजनी तहसील के अंतर्गत सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भेउसा उर्फ बनकटा, डाढ़ी, पाकड़घाट, परशौना , कटारिया, ढडौना, गेहूं के खेत में आज बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग के चपेट में आकर लगभग 25 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
बताते चलें कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा उर्फ बनकटा में दोपहर में अचानक आग लग गयी। पछुवा हवा के कडे़ झोंके ने देखते-देखते लगभग 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई आग बुझाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बड़ी कड़ी मेहनत के बाद मस्कत के बाद आग बुझाने में काबू पाया गया। गेहूं की खेत में लगी आग तो बुझ गई तब तक 25 एकड़ फसल जल चुकी थी। दाने-दाने के मोहताज किसानों के परिवार की आंखों में आंसू आ रहे थे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बनकटा सचितासिंह, अवधेश सताई रामचंद्र सुरेश संतलाल चंद्र प्रकाश मनोज कुमार सुनील कुमार दिलीप सिंह बनकटा, राजेश्वरी सिंह बनकटा गीता देवी लालचंद मनोज , नन्हेंलाल वर्मा पन्ने लाल वर्मा पारस फूलचंद वर्मा पिंटू वर्मा मनीष सिंह , अंजय सिंह , शंभूसिंह , ठगाई कुमार, राजदेव, राजेश साधु लक्ष्मी, संजय श्रीवास्तव कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव इत्यादि सभी के खेत जलकर राख हो गए सरकार से मुआवजा के लिए मांग भी की है भूसा के लिए किसान परेशान मौके पर पहुंचे उप- जिलाधिकारी राजेश प्रतापसिंह नायब तहसीलदार सिकरीगंज सहित लेखपाल श्याम कन्हैया, ग्रामीणों की मदद से आग को काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची अनौपचारिकता पूरी करने के लिए। मौके पर सिकरीगंज पुलिस प्रशासन रही मौजूद।
Leave a Reply