मथुरा में मिले गायों के कंकाल , अवशेष देख भड़के गौ भक्त, मथुरा-वृंदावन मार्ग जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा,
मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत PMB के जंगलों में दर्जनों मृत गाय के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे गौ भक्तों ने मथुरा वृन्दावन मार्ग के दोनों ओर मृत गायों के अवशेष रखकर रोड को बिल्कुल जाम कर दिया। सड़क पर बैठे गौ भक्तों ने गौशाला संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। गौ भक्तों ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक मृत गायों के अवशेषों को भूमि में दबाने की बजाये यहां जंगल में फिंकवा देते हैं। जिसके चलते मृत गायों की दुर्दशा हो रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जब मृत गायों की स्थिति को देखा तो उनसे आने वाली गंध के कारण उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ा ।
आक्रोशित गौ भक्त कल सुबह 10 बजे से थाना जैंत की नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मथुरा वृन्दावन रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। अधिकारियों के लाख समझाने के बाबजूद भी दोपहर के तीन बजे तक वे लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम लगाये रहे। गौ भक्त दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
Leave a Reply