6139 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री, गीडा का 36 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

“408 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री”

“यूपी स्टेट ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन, पांच बड़े निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र और कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सीएम देंगे सर्टिफिकेट”

गोरखपुर, 28 नवंबर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 36वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार (29 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में गीडा की तरफ से 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के सापेक्ष विभिन्न निवेशकों को हुए 115 भूखंडों के आवंटन में से पांच बड़े निवेशकों को खुद मुख्यमंत्री आवंटन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 408 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के अलावा गीडा के नाइलिट सेंटर से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्थापना दिवस पर सीएम योगी गीडा में लगने वाले तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का भी शुभारंभ करेंगे।

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक के मुताबिक वर्तमान वर्ष में गीडा ने अभी तक 8 लाख 71 हजार 841 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 115 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसके जरिये 6139 करोड़ रुपये का निवेश और 11072 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। स्थापना दिवस समारोह में आवंटित किए गए भूखंडों में से पांच बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। गीडा की सीईओ के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिन प्रमुख इकाइयों के लिए जमीनों का आवंटन किया गया है उनमें शामिल हैं :-

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के114 कार्यों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण,

गीडा के 36वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी कुल 408 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न सेक्टरों में विद्युत सब स्टेशन निर्माण, फीडर व लाइन सुदृढ़ीकरण, सड़क, पार्किंग, जलापूर्ति और जलनिकासी के कार्य शामिल हैं।

कौशल विकास का भी केंद्र बन रहा नाइलिट का गीडा कैम्पस,

गीडा ने नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से एमओयू कर स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए 9280 वर्गमीटर का कैम्पस, निर्मित भवन के साथ निशुल्क उपलब्ध कराया है। नाइलिट का गीडा कैम्पस कौशल विकास का केंद्र बनकर उभरा है। यहां अभी तक 13 पाठ्यक्रमों में 817 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी नाइलिट से प्रशिक्षित पांच युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।

तीन दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी कम्पनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा,

गीडा की तरफ से स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ट्रेड शो का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी कम्पनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों, खासकर ओडीओपी का जलवा देखने को मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बेहतर मंच देने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही निर्देश दे चुके हैं। उनकी मंशा के अनुरूप ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खास और ओडीओपी उत्पादों को एकीकृत मंच उपलब्ध होगा। इस ट्रेड शो में सरकार के विभागों की तरफ से उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *