गांधी विचार मंच द्वारा भव्य होली मिलन समारोह, चंपारण के वाल्मीकि आश्रम में सैकड़ों लोगों ने मनाई होली

गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;

गांधी विचार मंच गोरखपुर द्वारा रविवार 15 मार्च को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार के चंपारण स्थित वाल्मीकि नगर में महर्षि वाल्मीकि की पावन धरती पर आयोजित हुआ, जिसमें गोरखपुर से सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत गोरखपुर से सुबह 6 बजे एक निजी बस द्वारा सभी सदस्य बिहार के चंपारण पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में उनकी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।

इसके बाद गांधी विचार मंच के सदस्यों ने उत्साह के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

गांधी विचार मंच के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

महामंत्री रंजीत गुप्ता, प्रो. सूरज प्रकाश गुप्ता, जी.के. गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता और उमेश चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सभी लोगों को अबीर लगाकर होली की बधाई दी।

इस समारोह मेंडॉ. रंजीत गुप्ता, रवि चौरसिया, आर. डी. जायसवाल, दिलीप कुमार, सुभाष गुप्ता, प्रभाष गुप्ता, डॉ. सच्चिदानंद गुप्ता, ओ.पी. वर्मा, वसंत कुमार, जे.पी. गुप्ता, हर्वेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *