युवक पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद

सूर्य प्रकाश ओझा

 

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना पुलिस ने एक युवक पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गुड्डू पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम चंदीपुर, थाना कैंपियरगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

 

*रास्ते में सामान मंगाने को लेकर हुआ था विवाद

 

बीते 30 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पीड़ित युवक भौराबारी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी के पिता ने उसे रोक लिया और कोई सामान लाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान आरोपी गुड्डू ने युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

*मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू

 

इस वारदात के बाद कैंपियरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *