गोला ब्लॉक् के चंदौली गांव में विकास कार्य नदारदः ग्रामीण बदहाली का शिकार

आजादी के बाद भी नहीं बदला गांव की तस्वीर,ग्राम प्रधान पर लग रहे आरोप

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोला बाजार।गोला ब्लॉक के चंदौली राजस्व गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।गांव में पिछले लगभग 30 वर्षों से सड़क, नाली और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
गांव में नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालियों का पानी खुले में बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश का पानी और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। ग्रामीण कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे हैं,और स्ट्रीट लाइट भी नहीं है।बरसात हो या सामान्य दिन, ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क जल निकासी की समुचित व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में आवागमन मुश्किल हो जाता है।गांव की बदहाल गलियों के कारण बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का चलना और महिलाओं का रोजमर्रा के काम करना भी कठिन हो गया है। नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण अपने घरों के सामने गड्ढे खोदकर पानी जमा करने को मजबूर हैं। यह जमा पानी अक्सर पड़ोसियों के खेतों में बह जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों के बीच लगातार विवाद होते रहते हैं।

◼️ *न तो पक्की सड़कें,न नालियां और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था* …..
चंदौली गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनाव के समय ही गांव का रास्ता पहचानते हैं, न तो पक्की सड़कें हैं, न नालियां और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था
लेकिन जीतने के बाद पांच साल तक गांव की सुध नहीं लेते। लालती देवी, शान्ति देवी, मंजू देवी, कौशल्या देवी,पूनम देवी, मानती देवी,इसरावती देवी, रेखा देवी, चंद्रावती देवी, शकुंतला देवी,
सहित कई स्थानीय निवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि कई प्रधान बदल चुके हैं, लेकिन सड़कों का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं हो पाया है। कच्चे और जर्जर रास्तों से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी होती है। प्रधान न तो गांव आते हैं, न किसी से मिलते हैं और न ही गांव की स्थिति जानने का प्रयास करते हैं।
ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली निर्माण या सड़क सुधार का कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क, नाली और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
‼️इस संबंध में गोला ब्लॉक के बीडीओ दिवाकर सिंह ने बताया कि चंदौली गांव का सत्यापन कराकर व बजट के आधार पर लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बहाल किया जाएगा।
‼️ इस प्रकरण में ग्राम सचिव उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चंदौली गांव का केवट टोला में समस्या है बजट के आधार पर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *