गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘हीरो जीजा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव और भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘हीरो जीजा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जीजा-साली की नोकझोंक पर आधारित यह सांग सुनने और देखने में बहुत ही मजेदार लग रहा है। इस सांग को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है, जिसे सुनकर श्रोताओं का मन झूम रहा है। उनकी सुरीली आवाज बहुत ही कर्णप्रिय लग रही है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वेस्टर्न ऑउटफिट पहने जमकर डांस और मस्ती का धमाल मचा रही है। वह नाचते, गाते, इतराते हुए बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मनमोहक अदा पर हर कोई फिदा हो रहा है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही बेहतरीन किया गया है। इस गाने के बोल बहुत ही प्यारे हैं।

गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग जीजा-साली की मीठी नोकझोंक पर बहुत ही मजेदार बनाया गया है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसके वीडियो की शूटिंग में मैंने खूब इंज्वॉय किया था। गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहने मन करता है। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘हीरो जीजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने बेस्ट परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। इस सांग को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है। गाने का संगीतकार साजन मिश्रा मधुर संगीत ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *