गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का होली गीत ‘रंगेला पड़ोस के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का होली गीत ‘रंगेला पड़ोस के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज ,

भोजपुरी सिने जगत की नामचीन गायिका गोल्डी यादव इन दिनों अपनी आवाज का जादू चलाकर होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा रही हैं। वहीं भोजपुरी फिल्म जगत की सनसनी खेज बंगाली बाला अदाकारा स्नेहा बकली होली के रंग से सबको सराबोर कर रही हैं। इसी कड़ी में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस स्नेहा बकली की शानदार होली सांग ‘रंगेला पड़ोस के’ आडियंस के बीच आया है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में स्नेहा बकली रंग बिरंगी साड़ी पहने तन बदन में रंग लगाये गरदा उड़ा रही हैं।

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आया मेरा यह होली सांग बहुत ही मजेदार बनाया गया है। इस गाने की शूटिंग करने में हमने खूब मजा किया था। होली से पहले ही इस गाने के जरिये हमने होली का हुड़दंड सेट पर बहुत मचाया था, इसीलिए गाने भरपूर मस्ती दिख रही है, जो आडियंस को खूब पसंद आ रहा है। बेस्ट होली सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद! इस गाने को पसंद करने के लिए आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं!’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘रंगेला पड़ोस के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *