पाली ब्लॉक के जाल्लेपार में निराश्रित, असहायों को भीषण ठंड से बचने के उद्देश्य हेतु 600 कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा करीब असहाय निर्धन और विकलांग को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है ।
विधायक ने कहा की आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ाने की संभावना है । जिसके कारण प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही सुरक्षा के लिए गरीबों निसहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है । प्रतिवर्ष सर्दी का मौसम आते ही जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के लिए सरकार एक परंपरा के अनुरूप निशुल्क कंबल वितरण के कार्यक्रम करती है । सरकार की कोशिश है कि पात्र असहाय वर्ग के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके । इस अवसर पर एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता, तहसीलदार राकेश कनौजिया, नायाब तहसीलदार भान प्रताप सिंह, प्रधान राम सिंह, शिवचरण प्रसाद, मनोज सिंह, अनुराग मिश्रा, सुनील निगम, नीरज उपाध्याय समेत ग्रामीण उपस्थित रहे ।
https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=8QaOqzpGZ2477Bqg
Leave a Reply