सड़क पर टहल रहे ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Written by

in

संवाददाता– एस. पी. सिंह

गोरखपुर/सहजनवा ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर ग्राम प्रधान रामानन्द पुत्र स्व सिरपत की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 190, 126(2), 115(2), 110, 117(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर ग्राम प्रधान रामानन्द पुत्र स्व सिरपत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्टूबर को देर शाम 9 बजे के करीब खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने जा रहे थे । तभी रास्ते में घेर कर रामजनक पुत्र फेरन, मोनू व गुड्डू पुत्र रामनिहाल, रामजनक का साला, दिनेश पुत्र झाल, श्यामबीर व ओंमबीर पुत्र रामचन्द्र, रिंकी पत्नी रामजनक, शनि पुत्र राम जनक ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए । जिससे मेरा दांत टूट गया और सिर फट गया । मैं बेहोश हो कर सड़क पर गिर गया । सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वजनों ने एम्बुलेंस से सीएचसी सहजनवां ले गए । प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि घायल ग्राम प्रधान रामानन्द की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *