ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुरनिष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण नारी सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ का समापन पांचवे दिन गुरुदीक्षा, यज्ञोपवीत और अन्य संस्कारों के साथ हवन कर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर गायत्री साधकों को गायत्री परिवार की महिला प्रमुख दीदी शैफाली ने आशीर्वाद दिया और पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में ब्रह्मवादिनी बहन श्यामा राठौर ने गुरु दीक्षा, यज्ञोपवीत व अन्य संस्कारों के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति प्रदान कराई। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार की ही ब्रह्मवादिनी बहन अरुंधती शाह, मंदाकिनी तिवारी, लक्ष्मी साहू, विजयलक्ष्मी यादव, संगीता चंद्राकर के साथ सुभाष मौर्य व धर्मेंद्र यादव ने सहयोग किया गुरुसत्ता के प्रति जगी आस्था और महायज्ञ के दौरान शान्तिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में कार्यक्रम स्थल पर विराट पुस्तक मेला के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था।
पुस्तक मेला में गुरुदेव श्रीराम शर्मा जी द्वारा रचित 3200 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें जीवन के प्रत्येक सरोकार से जुड़ी किताबें मौजूद थी। पुस्तक मेला में पुस्तकों के साथ हिन्दू सनातन परम्परा से जुड़ी अन्य वस्तुओं, हवन कुंड, कुर्ता-धोती, पूजन सामग्री आदि की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिनके प्रति आमजन का उत्साह देखने योग्य था। लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी लाभ उठाया जहां आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा प्रत्येक रोग की चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। महायज्ञ स्थल पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम और जनोपयोगी सुविधाओं से अभिभूत लोगों ने गुरुसत्ता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया।
अन्नपूर्णा रसोई में 20 हजार से अधिक लोगों ने पाया प्रसाद
गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सुबह शाम भोजन प्रसाद की व्यवस्था आयोजकों द्वारा कराई गई थी।
पांच दिन तक चले इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई गई थी, जिसे सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पहुंचे पश्चिमी उप्र. के सम्भल जिले से आए श्रद्वालुओं ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। वहीं स्थानीय स्तर कर श्रीराम सेवा समिति के धीरज तिवारी व अजीत राव ने व्यवस्था किया।
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान संयोजक आलोक सिंह, आयोजक लक्ष्मीनारायण गुप्त, सुभाष विश्वकर्मा अनिल कुमार पाण्डेय, राधेश्याम कुशवाहा, विरेन्द्र नारायण गुप्ता,
राजीव दूबे, डा बांके बिहारी मिश्रा, बसंत गुप्ता, पुरुषोत्तम जायसवाल, मीडिया प्रभारी सन्तोष जायसवाल, गीता कुशवाहा, अतरवासी देवी, संध्या श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, मीरा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुमावती यादव, डा सुनीता सिंह आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया।
Leave a Reply