हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनेगा पूरा देश, उत्साहित है देश का जन जन

Written by

in

* हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनेगा पूरा देश, उत्साहित है देश का जन जन l
* हम सभी अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहरा कर स्वतंत्रता दिवस के महापर्व को धूमधाम से मनावें l
* स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी करें आयोजन ” एक पेड़ मां के नाम भी लगावें जी रवि किशन शुक्ला l
* गोरखपुर ! गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने हर घर तिंरगा अभियान में जनमानस से सहभागिता की अपील किया है l
सांसद कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में रवि किशन शुक्ला ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिंरगा अभियान चलाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस 2024 पर इस वर्ष हर घर पर तिरंगा अभियान तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है और जन जन इस अभियान से जुड़ा रहा है l
78 वा स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने सभी गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ ही साथ समस्त देशवासियों से यह अपील किया कि हम सभी घर-घर तिरंगा अभियान में सहभागी बने राष्ट्रीय पर्व पर स्वतंत्रता दिवस महापर्व जो अनेकों बलिदानी वीर सपूतों के बलिदान से स्वतंत्रता मिली है, वीर सपूतों के सम्मान में हम सब राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस पर वीर सपूतों को याद करें उन्हें नमन करें , साथ ही साथ सामाजिक एवं संस्कृति का आयोजन भी इस अवसर पर आयोजित करें शान से घर पर तिरंगा झंडा फहराएं l

* सांसद रवि किशन शुक्ला ने जन सामान्य से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री जी के निवेदन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हम सब वृक्षारोपण भी स्वतन्त्रता दिवस पर करें l जिससे हम सब पर्यावरण के सुंदरता के लिए भी अपना योगदान दे सके l
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी हम सबको हजारों वीर बलदानियों के कुर्बानियों से प्राप्त हुई है आज जरूरत है कि हमारे देश की आने वाली पीढ़ियों को अपने बलिदानी वीर सपूतों के इतिहास को बता सके और समझ सके l
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हम सब जब एक होंगे सक्षम होंगे तभी हमारा देश राष्ट्र, समाज सुरक्षित रहेगा, आगे सासंद जी ने कहा इस देश की सुरक्षा, अस्मिता और अखंडता के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक सक्षम भारत आगे बढ़ रहा है हम सब एक सक्षम भारत , संपन्न भारत शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें l
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थकों द्वारा इस मुहिम से लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, हम सब अपने घरों पर तिरंगा लगाकर अपना सम्मान भाव प्रकट करें l
भवदीय
रवि किशन शुक्ला
सांसद गोरखपुर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *