काजल त्रिपाठी और सरस्वती सरगम लोकगीत ‘हीरो लागेला सइयाँ दाढ़ी में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिने जगत की खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी सुंदरता और मोहिनी मुस्कान से लाखों करोड़ों का दिल धड़काती रहती हैं। वह इन दिनों भोजपुरी गानों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों में भी अपने अभिनय व अदा का जलवा बिखेरते हुए नजर आती रहती हैं। वहीं भोजपुरी की नामचीन सिंगर सरस्वती सरगम जब भी कोई गीत अपनी सुरीली आवाज में गाती हैं तो वह गाने आडियंस के बीच आते ही श्रोताओं के कानों में मिसिरी सी मिठास का आभास कराती हैं और लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ऐसे में काजल त्रिपाठी और सरस्वती सरगम की जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘हीरो लागेला सइयाँ दाढ़ी में’ रिलीज किया गया है, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने में हसबैंड एंड वाइफ के मीठी नोकझोंक साफ-साफ दिख रहा है, जो इस लोकगीत को बहुत ही प्यारा बना दिया है।
इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी बहुत ही हैप्पी होकर कहती है कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने की शूटिंग और मेकिंग बहुत ही कमाल का किया गया है। इस गाने में परफॉर्म करने ने मुझे बहुत लगा था। मुझे अच्छे-अच्छे गाने में परफॉर्म करने का मौका देने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हीरो लागेला सइयाँ दाढ़ी में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *