बालाजी मंदिर के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी को अप्रतिम पदोन्नति की शुभकामनाएं, कर्तव्य और सत्य निष्ठता ने दिलाई अतुलनीय सफलता

श्री बालाजी मंदिर परिवार की ओर से हमारे सम्माननीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन।

श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी
श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी

हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री जितेन्द्र मणि जी को उनकी कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के लिए ZBH से BUH के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

यह उपलब्धि न केवल उनका व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे मंदिर परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणादायक क्षण है।

आप अपने कर्म, सादगी और सेवा-भाव से समाज में एक मजबूत प्रेरणास्रोत एवं आदर्श स्तंभ के रूप में स्थापित हैं। आपकी कार्यनिष्ठा और नेतृत्व सभी के लिए अनुकरणीय है।

बालाजी सरकार से प्रार्थना है कि वे आपको निरंतर उन्नति, उत्तम स्वास्थ्य और समाज सेवा की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की शक्ति प्रदान करें।

श्री बालाजी मंदिर परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *