होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या

होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या
संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर ।में शनिवार शाम तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ मिलकर मैनेजर की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी ।चाकू से सीने और गले पर कई वार किए।
राहगीरों की सूचना पर हत्या के बाद जब पुलिस पहुंची, तब तक हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी मौके पर रहे। पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सामने आया कि होटल मैनेजर से रुपयों के लेनदेन का विवाद था।
तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में बदमाशों ने अजीम को घेर लिया।
तब तक चाकू से मारा, जब तक अजीम मर नहीं गया
मिली जानकारी के अनुसार उस्मानपुर के राजघाट इलाके में रहने वाले अजीम (40) विजय चौक खोया मंडी गली स्थित सन प्लाजा होटल में बतौर मैनेजर काम करता था।परिवार के लोगों के मुताबिक, अजीम का तुर्कमानपुर के कबाड़ी शमशेर उर्फ गुड्डू से रुपयों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे अजीम अपने घर से निकलकर होटल जा रहा था। तभी गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने उसे रोक लिया। गुड्डू ने रुपए चुकाने के लिए कहा। अजीम तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
आरोप है कि इतने में गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने अजीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और सीने पर कई घाव होने से अजीम वहीं गिर पड़ा। इसके बाद भी दोनों हमलावर उस पर चाकुओं से तब तक वार करते रहे, जब तक वह मर नहीं गया। लहूलुहान हालत में होने के बाद गुड्डू कबाड़ी मौके से भागा नहीं। इस दौरान वहा मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस के पहुंचने पर उसने बेखौफ होकर सरेंडर कर दिया। दोनों हमलावर पहले से राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *