खबरदार : आप भी हो सकते हैं इस बहरूपिये का शिकार

खबरदार : आप भी हो सकते हैं इस बहरूपिये का शिकार,

“पार्ट 2 बहुत जल्द…”

गोरखपुर/ टेलीविजन का दौर शुरू होने से पहले मदारी और बहुरूपिये मनोरंजन का प्रमुख साधन हुआ करते थे। मदारी और बहुरूपिये की जोड़ी जब खेल समाप्त करती थी तो मदारी आवाज़ लगाता की बच्चा लोग घर जाओ और चार आना, आठ आना अपने घर से लेकर आओ और जम्हूरे के बर्तन में डाल दो और जो बच्चा पैसा लेकर नही आएगा उसका बुरा होगा। बच्चे डर जाते और घरों से कुछ न कुछ लेकर आते । मदारी का ऐसा डर होता कि कोई पैसा लाता तो कोई पैसे के बजाए चावल या आटा लाकर देता।डर और वसूली का पूरा खेल मदारी और बहुरूपिया जम्हूरा मिलकर खेलते और जमकर धनउगाही करते। कभी कभी तो मदारी और जम्हूरे दिन में जिस इलाके में खेल दिखाते उसी जगह रात में किसी चिन्हित घर में चोरी की घटना को भी अंजाम दे देते थे।इस कहानी को सुनाने का मक़सद यह है कि ऐसे ही एक मदारी और बहुरूपिये की जोड़ी आजकल शहर में धन उगाही की फ़िराक़ में है।बस शहर की कहानी में इतना फर्क है कि बहुरूपिये ने इस बार नकली पत्रकार का भी रूप धारण करने की कोशिश की है। हांलाकि इस कोशिश में बहुरूपिया एक थाने पर थानेदार के हाथों पिट चुका है।
सिलसिलेवार अगर बयान किया जाए तो बहुरूपिया कभी दांत का डॉक्टर बना तो कभी नीले झंडे वाली पार्टी का नेता, कभी खुद को स्पेशल पुलिस अफसर बता कर लोगों से ठगी किया ।
बाद में अपने एक दोस्त का एटीएम चुराकर उसमें से पैसा निकाल लिया । इस एटीएम चोरी में बहुरूपिये को जेल भी जाना पड़ा। जेल से बाहर आने पर उसको लगा कि भाई पत्रकार बनने में फायदा है। इस बीच भौकाल दिखाने के चक्कर में बेचारा बहुरूपिया थानेदार के हाथों पीटा गया।मामला उलटा पड़ा तो बहुरूपिया जमीनों मकानों और ईंटो भट्ठों की दलाली में हाथ आजमाने उतर पड़ा। यही से उसको ये ख्याल आया कि अगर सरकारी गनर मिल जाये तो दलाली का धंधा तो चटक जाएगा। फिर क्या था उसने पुलिस कप्तान के यहां अर्ज़ी लगा दी की जान जाने का खतरा है। बहरहाल बहरूपिया भले ही भूल गया हो और उसका मदारी भी इससे अनजान हो कि चोर, पुलिस, डॉक्टर, नेता, दलाल का भेष बदल कर अब नकली पत्रकार का रूप धरने का नाटक करने वाले बहुरूपिये को शहर आज भी जेल जा चुके एटीएम चोर और एक अपराधी की तरह जानता और पहचानता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *