बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान
गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बड़ी तादात में डॉक्टर के अलावा मीडिया के लोगों ने भी रक्तदान किया, यहां पर मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स के अलावा ड्यूटी पर आने वाले सभी कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया,
आपको बता दें कि आपका रक्तदान लोगों के लिए और आपके लिए लाभदायक है, क्योंकि जो रक्त आप दान देते हैं, उसे लोगों का जीवन तो बचता ही है, बल्कि आपके शरीर में नया ब्लड़ आपको और भी मजबूत बनाता है, और बहुत सी बीमारियों से दूर करता है, आई सुनते हैं, डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा ने इस रक्तदान शिविर के बारे में क्या कहा,
रक्तदान करने से खून में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है
एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो उसका हीमोग्लोबिन 12.5% से ज्यादा हो और कम से कम 45 किलोग्राम का वजन हो वह व्यक्ति रक्तदान कर सकता है,
चार लोगों की जान 1 यूनिट खून बचा सकता है
रक्तदाता को पहले और दूसरे रक्तदान के बीच 3 से 6 महीने का गैप होना चाहिए,
21 दिनों में शरीर बना लेता है जितना डोनेट किया गया होता है खून, समय पर एक यूनिट ब्लड तक नहीं मिल पाता है लोगों को, इसलिए आप सभी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान

Leave a Reply