ग्राम पंचायत पटना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

            ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया।
प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता द्वारा पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, साधन सहकारी समिति मदरसा पटना में ध्वजारोहण किया गया वहीं कम्पोजिट पू० मा० विद्यालय पर प्रधानाध्यापक पूनम चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया । इस दौरान राष्ट्र गान विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा गाया गया ।
ध्वजारोहण के उपरांत प्रधान प्रतिनिधि ने उपस्थित बच्चों को राष्ट्र के प्रति क्या जिम्मेदारी है। उसको बताया गया । इस  दौरान नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । ध्वजारोहण में हरिश्चंद्र सिंह छोटे लाल, चौधरी यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे । सभी गणमान्य लोगों को मिष्ठान्न कराया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं ,शिक्षक तथा अभिभावक आदि लोग मौजूद थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *