विभिन्न मांगों को लेकर इंश्योरेंस कर्मचारियों ने दिया धरना,मांगे नही मानीं गई तो हड़ताल के लिए होंगे बाध्य

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कस्बा स्थित एलआईसी शाखा के कर्मचारियों ने यूनियन, ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर, शाखा बड़हलगंज के क्लास-3 और क्लास-4 के कर्मचारियों ने मध्यावकाश में शाखा गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शाखा के यूनियन अध्यक्ष कामरेड के.के.मिश्रा ने बताया कि उनकी यूनियन बहुत समय से नए कर्मचारियों की भर्ती की मांग कर रही है पर प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। शाखा के उपाध्यक्ष कामरेड श्री के.एस. ओझा ने कहा कि नई भर्ती के अभाव में शाखाओं में कर्मचारी काम के बोझ तले दबे हुए हैं। संयुक्त मंत्री कामरेड सुदीप सिंह ने उनकी यूनियन ए.आई.आई.ई.ए. को तत्काल प्रभाव से मान्यता देने की मांग की। संयुक्त मंत्री कॉमरेड सुश्री दिव्या सिंह और कॉमरेड श्रीमती नीलम तिवारी ने संयुक्त रूप से पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द पुनः लागू करने की मांग रखी। मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे शाखा के महामंत्री कॉमरेड सचिन बहादुर सिंह ने दूर संचार के माध्यम से बताया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द अमल नहीं किया गया तो सभी साथी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। प्रदर्शन में शाखा से कॉमरेड बाबू लाल, कॉमरेड जिउत राम, कॉमरेड उपेंद्र शुक्ल, कॉमरेड श्री राजीव दुबे, कॉमरेड शाश्वत अग्रवाल, कॉमरेड अमरेंद्र सिंह राठौर, कॉमरेड आकाश शुक्ल, कॉमरेड श्रीमती अंकिता राय, कॉमरेड श्रीमती शीला देवी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts