मुर्शिदाबाद घटना की हो एनआईए से जांच: राजेश

वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल में जिस प्रकार की हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को तत्व अपने षड्यंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है। इन सब के विरोध में पूज्य संत शैलेश जी संजय जी महाराज के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता आज सड़क उतारे और ममता सरकार को बर्खास्त करने एवं हिंदू विरोधियों के विरोध में नारा लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे वहां पर उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित विज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के द्वारा प्रेषित किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंदुओं की नृशंस हत्या, उपद्रव, आगजनी, हिंसा, लूटपाट और बड़े पैमाने पर पलायन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा है कि विरोध प्रदर्शन तो देश भर में होते हैं लेकिन, हिंसा और हिंदुओं पर हमले व्यापक पैमाने पर बंगाल में ही क्यों होते हैं! उन्होंने मुर्शिदाबाद की संपूर्ण घटना की राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से जांच की मांग करते हुए कहा कि मालदा में राहत शिविरों में रहने को मजबूर हिंदू समाज की सहायता के लिए आगे आने वाली संस्थाओं को सेवा से रोकना भी एक अमानवीय कृत्य है।

इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि हिंदुओं पर जगह-जगह हो रहे जिहादियों के हमलों पर मौन साधे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह तो कहती हैं कि ये हमले पूर्व नियोजित थे जिनमें विदेशी बांग्लादेशियों का हाथ है और यह मामला अंतरराष्ट्रीय है किंतु, फिर भी वे घटना की NIA से जांच की मांग क्यों नहीं करतीं? हमारा मानना है कि पीड़ित हिंदुओं को न्याय मिलना चाहिए और हमलावर जिहादियों को कठोर दंड। जिनकी संपत्ति लूटी गई है, जलाई गई है या खंडित की गई है उसकी अविलंब भरपाई हो और राज्य में हिंदुओं को सुरक्षा मिले।

उन्होंने आगे कहा कि किसी ना किसी मुद्दे पर देश भर में विरोध प्रदर्शन तो होते ही रहते हैं किंतु, उन प्रदर्शनों के नाम पर हिंदुओं पर हमले और उनकी नृशंस हत्याएं पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में एक चलन सा बन गई है। यह सरकारी उदासीनता व ऐसे अतिवादी और सामाजिक तत्वों को सत्ताधारी दल के प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन के बिना संभव नहीं है। अतः इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि विरोध चाहे किसी से भी हो प्रदर्शकारी हिंदुओं को ही टारगेट क्यों करते हैं?

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शीतल एवं विभाग बजरंग दल संयोजक विनोद मिश्र जिला अध्यक्ष ज्योती नरायण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मुर्शिदाबाद से मालदा में निर्वासित जीवन जीने को मजबूर हिंदू समाज की दुखती रग़ पर मरहम लगाने या उन्हें सांत्वना देने की बात तो दूर, सरकार द्वारा उन पीड़ित हिंदू बहन, बेटियों, बच्चों, बुजुर्गों व अन्य लोगों की सहायतार्थ जो समाज सेवी संगठन आगे आए थे, उनको भी खाना, पानी, भोजन या अन्य प्रकार की जीवन की जरूरी सुविधा देने का प्रयास कर रहे थे, उस पर भी शासन का कहर टूट पड़ा। कल से उनको भी सहायता करने से शासन ने मना कर दिया गया है। वे कहते हैं कि राहत सामग्री हमें दो। हम सामग्री बाटेंगे। यह किस तरह का व्यवहार है? क्या यह मानवीय जीवन मूल्यों से एक खिलवाड़ नहीं! यदि शासन को खुद ही बांटना होता तो फिर समाज सेवी संस्थाएं को आगे ही क्यों आना पड़ता।

प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर उत्तरी जिले के अध्यक्ष विष्णु प्रताप एवं दक्षिणी जिले के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से कहा किअनेक ऐसे पीड़ित परिवारों को, सरकार अपनी कमी छुपाने के लिए, जबरन मुर्शिदाबाद वापस भेज रही है। जबकि परिवार कह रहे हैं कि जब तक वहां पर केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था न हो हमारा जीवन खतरे में है। हम जान जोखिम में डाल कर वहां नहीं जाएंगे। किंतु, राज्य सरकार द्वारा हिंदुओं को जबरन उन भेड़ियों के सामने फेंकना क्या उन्हें जीते जी मारने जैसा नहीं? अपने इस निर्णय पर राज्य सरकार पुनर्विचार करे।

उपस्थित लोगों को पूर्व महापौर सत्या पांडेय उपाध्यक्षा अंजना जी भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय अध्यक्षा अमिता जी महानगर के संगठन मंत्री सोमेश जी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री संजीत जी जिला सह मंत्री दिव्य प्रताप जी, मुकेश गौड़ जी, अमरदीप जी, दीपक गुप्ता, रागिनी जायसवाल रूप रानी मनोरमा पाल, सूर्या श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह जी अनिल पासवान जी, आशुतोष, विनोद शुक्ला जी, गोविंद वर्मा राहुल यादव, नरेंद्र द्विवेदी, विकाश यादव, राजीव कुमार, रामकिशन निषाद, आयुष कुमार, गोविंद साहनी, नरेंद्र द्विवेदी राजीव कुमार दीपक गुप्ता, प्रभाकर सिंह अनिल पासवान समेत भारी संख्या में विश्व में परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News courtesy:  दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *