पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस को हाइजैक करने के 8 घंटे बाद पाकिस्तान के आतंकी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी ने भारतीय समयानुसार रात 10 बजे आधिकारिक बयान जारी करके दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए हैं. साथ ही उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी टक्कर दी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का समय दिया है और धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान ने सभी बलूच राजनीतिक कैदियों और जबरन गायब किए गए लोगों को रिहा नहीं किया, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और ट्रेन को उड़ा दिया जाएगा.
Leave a Reply