काजल राज और दिया मुखर्जी का भोजपुरी लोकगीत ‘रील से दिल लगवले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिने वर्ल्ड के सुनहरे दौर में नित नए नए प्रतिभाशाली सिंगर व कलाकार पदार्पण करते रहते हैं। ऐसे बंगाली ब्यूटी बाला अदाकारा दिया मुखर्जी में भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करके तहलका दिया है। वहीं सिंगर काजल राज ने अपनी सुरीली आवाज से संगीतप्रेमियों के दिलों पर छा गई हैं। इसी कड़ी में सिंगर काजल राज और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी की जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘रील से दिल लगवले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर काजल राज ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। वह अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी अपनी मोहक अदायगी से जलवा बिखेर रही हैं। वह कलरफुल लहँगा चोली पहने अपनी अदा से बिजली गिरा रही हैं।

इस गीत को लेकर दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मैं बहुत लकी हूँ, जो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ीं हूँ। क्योंकि इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग में काम करने का मौका मिल है। यह सांग बहुत ही मजेदार है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस आडियंस से कहना चाहती हूँ कि आप सब इस सांग को बार बार देखें, शेयर, कमेंट्स भी करें और मुझे अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दें। मुझे बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म देने के लिए रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘रील से दिल लगवले बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर काजल राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *