काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘जहर उगलता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘जहर उगलता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने सिंगर गोल्डी यादव के साथ नया सांग ‘जहर उगलता’ लेकर आई हैं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में जहाँ सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीत रहा है तो वहीं रेड आउट फिट व पीली साड़ी पहने गरदा उड़ा रही हैं। उसने अपनी कातिल अदाकारी से सबका मन मोह लिया है। वह अपने डांस मूमेंट खूब बिजली गिरा रही हैं। यह देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है, वहीं इसका गीत-संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। साथ ही इस गाने का वीडियो भी बहुत ही शानदार बनाया गया है। इसका फिल्मांकन काफी रिच किया गया है।
वीडियो सांग में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का आशिक हैंडसम लुक में उंसके घर के नीचे आकर बुलाता है है और फिर उसे बाइक पर बैठकर चला जाता है। दोनों किसी मंदिर में जाकर एक दूसरे को वरमाला पहना कर शादी कर लेते हैं। त्रिपाठी अपने प्रेमी को पति के रूप में पाकर बहुत खुश होती है और खूब नाचते गाते हुए कहती है कि…
‘तर गइनी प्यार तोहर पाके दिलजानी हो, फेमस भईल आपन प्रेम कहानी हो, तोहसे जुड़ल हमर दिल के तार हो, तू ही त हवा हमार पहिला प्यार हो, विलेन बनबा त होइ बदनामी हो, बनजा तू मोर दिलजानी हो, जहर उगलता तोहरो जवानी हो…
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘जहर उगलता’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने मनमोहक अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार संजय सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार मोहम्मद अली सेन ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी – सनी, डीओपी गौरव राज, रंजन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *