काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरिया ऑडियंस के बीच एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहिनी मुस्कान व मनमोहक अदायगी से मुकम्मल स्थान बना लिया है। उनकी फैंस फॉलोइंग की तादाद में दिन ब दिन ईजाफा होता जा रहा है।
काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना 'नौ लाखा हरवा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया
काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया
यही वजह है कि वह काजल त्रिपाठी जिस भी वीडियो सांग में नजर आती हैं तो उन गानों में काजल की अदा पर लोग फिदा हो जाते हैं। ऐसे में पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर और सुरीली आवाज में गाया हुआ बहुत ही शानदार भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ लेकर काजल त्रिपाठी ऑडियंस के बीच आईं हैं। जोकि सुनने और देखने में बहुत ही प्यारा लग रहा हैI यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज में ऐसा गाया है कि लोग झूम उठ रहे हैं। यह गाना बार बार सुनने व देखने लायक है। वहीं इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी ने एक बार अपने फैंस व भोजपुरिया ऑडियंस का दिल जीत लिया है और लोगों को अपनी अपनी कातिल अदाओं से घायल कर दिया है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने हसबैंड से बहुत प्यार करती है और उससे अपनी हर डिमांड पूरी करवा लेती है। ऐसे सिचुएशन में बड़ा ही मजेदार गाना बनाया गया है। काजल त्रिपाठी अपने पति से डिमांड करते हुए से कहती हैं कि…
‘बरत खीस जनि पजरा में आईं, मीठ मीठ बतिया में जनि फुसलाईं, रउआ जे देखाइब हम सजा के दुनो कलईया जी, नौ लखा हरवा ला द जाई के पटना शहरिया से ये सइयां जी…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह गाना ‘नौ लाखा हरवा’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने जोरदार ठुमका लगाया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टरआशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन हैं। कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *