काजल त्रिपाठी और ज्योति शर्मा का बेवफाई गाना ‘अँखियन से लोर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ रिलीज

काजल त्रिपाठी और ज्योति शर्मा का बेवफाई गाना ‘अँखियन से लोर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ रिलीज

प्यार मोहब्बत दिल की बातें, बातें हैं बातों का क्या… यही मोहब्बत भारी पड़ गया है एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी को, जिन्हें मिल गया है प्यार में बेवफाई और अब दिल टूटने पर नैनों से नीर बहा रही हैं। उनके दिल के दर्द की आवाज बनी हैं सिंगर ज्योति शर्मा। हां जी! हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ सैड सांग ‘अँखियन से लोर’, जिसे अपने खास अंदाज में गाया है सिंगर ज्योति शर्मा ने और इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने सैड एक्सप्रेशन से दिल का दर्द बयां कर रही है। इस गाने का फिल्मांकन हरी भरी वादियों और निर्मल जल के साथ बह रही सुहानी नदी के किनारे किया गया है। इस गाने की शुरुआत बहुत खूबसूरत नदी के किनारे से होती है, जिसके तट पर दो प्रेमी जोड़े प्यार के फूल खिला रहे हैं। मगर दूसरे ही पल दिख रहा है कि प्रेमिका काजल त्रिपाठी हल्की पीली साड़ी पहने गम डूबी नजर आ रही है, वह मंद मंद भारी कदमों चहल कदमी कर रही है और उसके साड़ी का आँचल हवा लहरा रहा है। वह अपने मन की व्यथा व्यक्त करते आँखों से आँसू बहाते हुए कह रही है कि…
‘अचके में जान बदल गइला, दुःख देके कवन सुख पइला, शीशा अस दिलवा तूड़ दिहला, काहे इतना तू पत्थर भइला, हो जाला सझिया से भोर…,  जाला सझिया से भोर रुके ना मोर अँखियन से लोर…’

लिंकः https://youtu.be/A_pi830Euwk?si=OgFm50eNcgsAl_RR

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘अँखियन से लोर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर ज्योति शर्मा ने सैड मूड में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने बहुत ही बेहतरीन अदाकारी किया है, ऐसा लग रहा है कि जैसे वाकई उन्हें प्यार में धोखा मिला है। इस गाने को गीतकार से दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व डीओपी अरशद खान, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। एडिट और डीआई एलेक्स पिक्सेल्स ने किया है। कास्ट्यूम डिज़ाइन बादशाह खान, पोस्टर डिज़ाइन प्रत्यूष गरवाल ने किया है।
प्रोडक्शन आरजीबी फिल्म्स ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *