गीतकार से गायक बने कुलभूषण प्रतापगढ़ी का अवधी भाषा में गाया हुआ कजरी गीत ‘चला घूमि आई पट्टी बजार पिया’ संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अवधी कजरी गीत सुनने वाले श्रोता इस गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें प्रतापगढ़ की शान व सुरों के सम्राट कहकर संबोधित भी कर रहे हैं। बता दें कि सिंगर व गीतकार कुलभूषण प्रतापगढ़ी विगत पच्चीस साल से अवधी और भोजपुरी गाने लिखते चले आ रहे हैं। उनके लिखे कई गाने हिट हुए हैं और कई सिंगर ने गाया है। क्योंकि वह गीत लिखने के साथ-साथ गीत कंपोज भी करते हैं और धुन भी बनाते हैं, इसलिए अब वे गीत लिखने के साथ-साथ सिंगर भी बन गए हैं। अब उनकी आवाज में भी गाने रिलीज होने लगे हैं। ऐसे में कुलभूषण प्रतापगढ़ी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर कजरी गीत ‘चला घूमि आई पट्टी बजार पिया’ रिलीज किया गया है। इस गीत ‘चला घूमि आई पट्टी बजार पिया’ को उन्होंने जहां मधुर में गाया है, वहीं इस गीत के वीडियो में भी उन्होंने शानदार परफॉर्म किया है और उनकी पत्नी की भूमिका कीर्ति सिद्धार्थ ने निभाया है। कुलभूषण और कीर्ति की हसबैंड-वाइफ वाली केमिस्ट्री खूब जम रही है और इस गाने से लोगों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। यह कजरी गीत सीधे दिल में उतर रहा है। ग्रामीण भावनाओं से जुड़ा, देसी मिट्टी की खुशबू से भीगा, मन को छू लेने वाला ये गीत हर किसी का मन मोह रहा है।
Leave a Reply