कल्पना पटोवारी और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘हमार बनके’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिने जगत में अपनी कोयल सी कुंकुहती आवाज की मल्लिका लीजेंड सिंगर कल्पना पटोवारी ने अनेक भोजपुरी विधा में बहुत सारे गाने गायी हैं, जोकि अमर हो गया है। उनकी आवाज में गाया हुआ कोई भी गाना सीधा श्रोताओं के दिल में उतर जाता है। अब कल्पना पटोवारी का साथ मिला है भोजपुरी पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को मिल रहा है। जब भी कल्पना पटोवारी की आवाज में गए हुए गाने पर माही श्रीवास्तव परफॉर्म करती हैं, उसे तो दर्शक खूब पसंद करते हैं। वहीं बात करें वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी की तो यह कंपनी भोजपुरी संगीत जगत को नित नई-नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। क्योंकि यह म्यूजिक कंपनी हमेशा लीक से हटकर भोजपुरी गानों का निर्माण करती है, जिसके गाने और लोकेशन हर किसी को खूब पसंद आता है। इसी कड़ी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी ने कई भाषाओं में अपनी आवाज का लोहा बनवा चुकीं गायिका कल्पना पटोवारी की मधुर आवाज में नया भोजपुरी लोकगीत ‘हमार बनके’ रिलीज किया है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह गाना जहां श्रोताओं के कानों में मिश्री खोलने का काम कर रहा है, तो वहीं इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने जींस शर्ट एवं जींस टीशर्ट पहने मोहिनी मुस्कान के साथ खूबसूरत अदायगी किया है, जिसे देखकर उनके फैंस व ऑडियंस मस्त मगन हो रहे हैं। यह गाना बार-बार देखने का मन कर रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हमार बनके’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर कल्पना पटोवारी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने का कॉन्सेप्ट माही श्रीवास्तव का है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर और डीओपी राजन वर्मा, कॉस्ट्यूम डिजाईनर इन्द्रजीत दास हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *