करिश्मा कक्कड़ और दिया मुखर्जी का भोजपुरी गाना ‘साड़ी में कढ़ाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत की पॉपुलर सिंगर करिश्मा कक्कड़ अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी मधुर तान से श्रोता मुरीद बन जाते हैं। वहीं बंगाली ब्यूटी अदाकारा दिया मुखर्जी अपनी मनमोहक अदा से भोजपुरी जगत में सनसनी खेज बनी हुई हैं। वह अपने हुश्न का जादू चलाकर सबका मन मोह लेती है। ऐसे में सिंगर करिश्मा कक्कड़ और अदाकारा दिया मुखर्जी कीजोड़ी में नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी में कढ़ाई’ आडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं।
इसके लोकगीत के वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ब्लैक कलर की साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मेरा यह सांग मस्ती से भरपूर यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जोकि मेरे लिए खुशी की बात है। इस सांग को देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘साड़ी में कढ़ाई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीतकार आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर सैंडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *