भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ की मधुर और कर्णप्रिय आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘एगो लइका प दिल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने कर दिया है। इसके वीडियो में बंगाली ब्यूटी अदाकारा दिया मुखर्जी कमरतोड़ डांस मूमेंट करके और अपनी अदा का जादू चलाकर सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। उसकी नजाकत देखकर लोग मदहोश हो रहे हैं। इस गाने में वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
इस गाने को लेकर दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘यह गाना रोमांटिक थीम पर बनाया गया है। ऐसे इस सांग में परफॉर्म करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। इसका फिल्मांकन दिल खुश कर देने वाला है। यह गाना देखकर मुझे बहुत मजेदार लग रहा है। इसमें मुझे महारानी वाली फीलिंग आ रही है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘एगो लइका प दिल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव, कोरियोग्राफर सैंडी, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply