कुशीनगर के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने से किसानों ने रोक दिया था। वर्षों से किसानों के विरोध के कारण जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका। लिहाजा, रविवार की सुबह कई थानों की पुलिस जमीन अधिग्रहण करने पहुंची, जहां किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों से पुलिस की खूब नोकझोंक हुई। मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दर्जनों किसानों को हिरासत में लिया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कुशीनगर के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण पर गतिरोध

Leave a Reply