मजदूर करंट की चपेट में आकर पानी की टंकी में गिरा, मौत

गोरखपुर गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर झिनकू गौड़ (45) की करंट की चपेट में आकर पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। मजदूरों ने उसे निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ठेकेदार और मकान मालिक फरार हो गए, जिन्होंने बिजली का तार खम्भे से तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *