लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

गोरखपुर।चंद्रशेखर आजाद चौराहे स्थित लेबर अड्डे पर रविवार को उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों एवं आम नागरिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए प्रेरित किया। मौके पर ही श्रमिकों की सामान्य जानकारी की सूची तैयार की गई, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उप श्रम आयुक्त मौर्य ने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है।

उन्होंने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे समय पर पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराएं, ताकि किसी योजना का लाभ उनसे वंचित न रहे। अभियान के दौरान श्रमिकों को विभाग की प्रमुख योजनाओं शिक्षा सहायता योजना, मातृत्व लाभ योजना, सामूहिक विवाह सहायता योजना, मृत्यु एवं अपंगता सहायता योजना व आवास सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागीय और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *